देहरादून: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख़्त, एनसीईआरटी किताबें अनिवार्य, मनमाना शुल्क वसूलने पर मान्यता होगी रद्द,

देहरादून: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख़्त, एनसीईआरटी किताबें अनिवार्य, मनमाना शुल्क वसूलने पर मान्यता होगी रद्द,
सागर मलिक

डीएम डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में स्कूलों को छात्र-छात्राओं या अभिभावकों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा।

सभी प्राइवेट स्कूलों को एनसीईआरटी की किताबें लागू करना अनिवार्य होगा। स्कूल अब छात्रों को जूते, मोजे और ड्रेस किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे।

वेतन की होगी नियमित जांच शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन की नियमित जांच की जाएगी। उन्हें न्यूनतम निर्धारित वेतनमान मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट जिला शुल्क नियामक समिति को एक सप्ताह में जनपद के सभी स्कूलों की जांच रिपोर्ट देनी होगी। समिति की बैठक समय पर न कराने वाले संबंधित लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बिस्तरों का वार्ड आरक्षित

Sat Apr 19 , 2025
देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बिस्तरों का वार्ड आरक्षित,सागर मलिक देहरादून। डेंगू की रोकथाम के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजांे के लिए 50 बैड का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement