दुखभंजन मंदिर में शिव भक्तों ने की पूजा अर्चना

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की। शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं और जग का कल्याण करने वाले हैं। सृष्टि के कल्याण हेतु जीर्ण-शीर्ण वस्तुओं का विनाश आवश्यक है। इस विनाश में ही निर्माण के बीज छुपे हुए हैं इसलिए शिव संहारकर्ता के रूप में निर्माण एवं नवजीवन के प्रेरक भी है। सृष्टि पर जब कभी कोई संकट पड़ा तो उसके समाधान के लिए वे सबसे आगे रहे। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, मैनेजर एचके पाल, धर्मदत कौशिक, ज्ञान चंद सिंघल, राजपाल कोहली, रवि किशोर शर्मा, सतीश वत्स, राजकुमार घेरा, डा. सत्य नारायण शर्मा, कृष्ण किशोर शर्मा, बलजीत सैनी, श्याम बारना, दर्शन पूरी, मनोहर लाल खुुंगर, दर्शन पाहवा आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
दु:ख भंजन मंदिर में शिव भोले की पूजा करते श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह की सफलता के बाद कुलपति ने दी बधाई

Mon Apr 21 , 2025
आयुष विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह की सफलता के बाद कुलपति ने दी बधाई। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू के प्रोफेसर विवेक चावला को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल :श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 18 अप्रैल को आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह की सफलता के उपरांत विश्वविद्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement