आयुष विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह की सफलता के बाद कुलपति ने दी बधाई

आयुष विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह की सफलता के बाद कुलपति ने दी बधाई।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

केयू के प्रोफेसर विवेक चावला को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल :
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 18 अप्रैल को आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह की सफलता के उपरांत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने सोमवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मंच संचालक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विवेक चावला को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार ने समर्पण, अनुशासन और कुशल समन्वय के साथ इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया है। उन्होंने विशेष रूप से सभी विभागों की टीमों की सराहना की,जिन्होंने आयोजन को गरिमामयी और स्मरणीय बनाया। उन्होंने आगे भी इसी तरह के सहयोग और प्रतिबद्धता की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, डीन ऑफ एकेडमिक डॉ. जितेश कुमार पंडा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रणधीर सिंह, प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र खुराना, प्रो.आशु, प्रो. आशीष मेहता, प्रॉक्टर प्रो. राजा सिंगला, डॉ. राजेंद्र चौधरी, प्रो.पीसी मंगल, प्रो. शीतल सिंगला, प्रो. सीमा, प्रो. विदुषी, प्रो.अमित कटारिया, प्रो. शंभू दयाल शर्मा, उप कुलसचिव विकास शर्मा व सहायक कुलसचिव अतुल गोयल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मरीजों के लिए संजीवनी बन रहा श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय

Mon Apr 21 , 2025
मरीजों के लिए संजीवनी बन रहा श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। रोजाना 500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, नई आशा की किरण बनी आयुर्वेदिक चिकित्सा। कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : जहां मरीज दवाओं और उनके साइड इफेक्ट्स से परेशान हो चुके हैं। वहीं, श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का […]

You May Like

Breaking News

advertisement