आजमगढ़ डीएम की विदाई में उमड़ा जनप्रेम, कार्य की हुई सराहना

आजमगढ़ डीएम की विदाई में उमड़ा जनप्रेम, कार्य की हुई सराहना

जिला संवाददाता जय शर्मा

आजमगढ़ 23 अप्रैल:जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को शासन द्वारा प्रोन्नति प्रदान करने के उपरान्त विशेष सचिव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के पद पर स्थान्तरित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आज़ाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एसपी ग्रामीण, एसपी नगर, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गयी एवं उनके कार्यकाल के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया तथा अपने-अपने विचार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की गईं।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जनपद आजमगढ़ में जिलाधिकारी के पद पर रहते प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सेवाकाल के लगभग 07 महीने आजमगढ़ में गुजारने के बाद यहॉं से लगाव और आत्मीयता होना स्वाभाविक है। उन्होंने जनपदीय अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग और न्यायिक कार्यों के सम्पादन में निभाई गयी जिम्मेदारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्य कुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। विदाई समारोह में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी महोदय को बुकें, शाल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।अंत में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Thu Apr 24 , 2025
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार जिला संवाददाता जय शर्मा आजमगढ़ 23 अप्रैल: मेंहनगर थाने की पुलिस ने छेड़खानी करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 21/04/25 को समय करीब शाम 7.00 बजे मेरी लड़की उम्र करीब 16 साल अपने […]

You May Like

advertisement