दिल्ली से ट्रक चुराने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

दिल्ली से ट्रक चुराने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी पुलिस ने शुक्रवार रात भरतौल रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी किया गया कैंटर ट्रक और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश भरतौल रोड पर चोरी का ट्रक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश रहीम उर्फ बाबू उर्फ बट्टा निवासी चंदोई, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं (वर्तमान पता दक्षिणी दिल्ली) के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं उसके दो साथी सहजान पुत्र साहिद और साकिब पुत्र इदरीश (निवासी भवानीपुर खल्ली, थाना सहसवान, बदायूं) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक कैंटर ट्रक (नंबर DL1GE0610) और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि वे विभिन्न प्रकार की चाबियों से सड़क किनारे खड़े ट्रकों का ताला तोड़कर वाहन चोरी करते थे। बरामद कैंटर ट्रक को उन्होंने दिल्ली से चोरी किया था और बरेली में बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक सनी चौधरी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी, अवनीश कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो बालिकाओं के साथ पीला मिट्टी खोदने गई बृद्ध महिला की टीला में दबकर हुई मौत

Sun Apr 27 , 2025
दो बालिकाओं के साथ पीला मिट्टी खोदने गई बृद्ध महिला की टीला में दबकर हुई मौत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव की दो बालिकाओं के साथ पीला मिट्टी खोदने गई एक बुजुर्ग महिला गांव की मिट्टी में दब गई जिसमें बुजुर्ग महिला की मौके […]

You May Like

advertisement