दो बालिकाओं के साथ पीला मिट्टी खोदने गई बृद्ध महिला की टीला में दबकर हुई मौत

दो बालिकाओं के साथ पीला मिट्टी खोदने गई बृद्ध महिला की टीला में दबकर हुई मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव की दो बालिकाओं के साथ पीला मिट्टी खोदने गई एक बुजुर्ग महिला गांव की मिट्टी में दब गई जिसमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल हुई दोनों बालिकाओं को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया।बताया जाता है कि सीबीगंज के गांव पचागौटिया में दोपहर करीब 1 बजे पोर्टल मंडल पत्नी घनश्याम (50) गांव की ही दो बालिकाओं के साथ गांव स्थित पीला मिट्टी खोदने पहुंची थी। इसी दौरान मिट्टी का टीला उनके ऊपर गिर गया और की पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि रजनी (15)व नन्ही (13) गंभीर रूप से घायल हों गई। ग्रामीणों ने घायल हुई दोनों बालिकाओं को महानगर स्थित इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक नगर बरेली महोदय द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ फ्लैगमार्च/पैदल गस्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

Sun Apr 27 , 2025
पुलिस अधीक्षक नगर बरेली महोदय द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ फ्लैगमार्च/पैदल गस्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली […]

You May Like

advertisement