उत्तराखंड में देर रात प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS व 10 IPS समेत कुल 26 अधिकारियों का दायित्व बदला

सागर मलिक

सार:हरिद्वार के नगर आयुक्त को बदला गया
आईएएस नंदन कुमार को मिली जिम्मेदारी
आईएएस वरुण चौधरी बने अपर सचिव
विस्तार: शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा बदलाव कर दिया। कुल 26 अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। इनमें 13 आईएएस व 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
सोमवार देर रात उप सचिव अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
आईएएस रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन का दायित्व वापस लिया गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्वत को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

यह पदभार देख रहे आईएएस मनुज गोयल को अपर सचिव सैनिक कल्याण व उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। आईएएस हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। आईएएस अभिषेक रुहेला को अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवा योजन की जिम्मेदारी दी गई है,

हरिद्वार के नगर आयुक्त बदले
आईएएस नितिका खंडेलवाल को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी का दायित्व दिया गया है। आईएएस अनुराधा पाल को परियोजना निदेशक रीप की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस गौरव कुमार को निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस व नगर आयुक्त हरिद्वार वरुण चौधरी को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का दायित्व दिया गया है। आईएएस नंदन कुमार को सीडीओ चमोली के पद से नगर आयुक्त हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।
पीसीएस निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव सामान्य प्रशासन और इसी संवर्ग के श्याम सिंह को अपर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए

Wed Mar 19 , 2025
सागर मलिक मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि 23 मार्च, 2025 को वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के जनपद मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत “जन सेवा थीम” पर बहुदेशीय शिविरों एवं चिकित्सा […]

You May Like

advertisement