अब हरियाणा में नई पीढ़ी की सोच के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

अब हरियाणा में नई पीढ़ी की सोच के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने टटोली पुराने कांग्रेसियों की नब्ज।

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल : अगर सब कुछ ठीक चला तो जल्द ही हरियाणा में कांग्रेस नई पीढ़ी की सोच को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। यह खुलासा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कुरुक्षेत्र में एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया। चौधरी वीरेंद्र सिंह गोवा अधिवेशन में हुए कांग्रेस के निर्णय के अनु, हरियाणा में पुराने कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने के लिए निकले हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार को वह कुरुक्षेत्र में अपने पुराने मित्र स्वर्गीय विश्वपाल गोयल टिक्कू के प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे थे।
पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बेशक कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव हार गई है, लेकिन प्रदेश में पार्टी बहुत मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अब जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागृत किया जाएगा और फिर विधानसभा व खंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागृत किया जाएगा। इस प्रकार अगले चुनाव तक टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी।
चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस प्रदेश में जाति आधार पर जो भाईचारे को नुकसान पहुंचा है वह बहुत गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार के नाम पर काम नहीं हुआ है। सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के कारण रोजगार में भारी कटौती हुई है कांग्रेस इस विषय पर ध्यान देगी। दुनिया में एआई के बढ़ते प्रचलन को लेकर चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान के इंजीनियर बड़ी विशेषज्ञता से इस पर काम कर रहे हैं। इसके साथ नई संभावनाओं के द्वारा भी खुलेंगे।
पहलगाम आतंकी हमले पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि यह बहुत दुखद और अमानवीय घटना है, लेकिन इसका एक अच्छा परिणाम यह आ रहा है की पहली बार कश्मीरी लोग भी आतंकवाद के खिलाफ खुलकर खड़े हुए हैं। इस अवसर पर उनके साथ बलजिंदर मलिक रादौर, चौधरी गजे सिंह, चौधरी रघबीयर सिंह संधू, रणधीर, हथीरा, विशाल सिंगला, नितिन गोयल, माणिक गोयल, भीम चावल, अशोक शर्मा और बार काउंसिल कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान परीक्षित मदान सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री के आदेश के निर्देश, चार धाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत

Mon Apr 28 , 2025
देहरादून: पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री के आदेश के निर्देश, चार धाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत हिरासत में ले,सागर मलिक सीएम ने पाकिस्तानी नागिरकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी […]

You May Like

advertisement