उत्तराखंड: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का युवक

उत्तराखंड: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का युवक,
सागर मलिक

युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नदी में डूब गया

ऋषिकेश में देर रात हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, युवक प्रदीप (34) पुत्र सतबीर सिंह ग्राम कनोह, थाना अग्रोहा, जिला हिसार हरियाणा अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलत खो बैठा और गहरी पानी में डूब गया।

लोगों ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, सुबह से युवक की तलाश की जा रही है। युवक एसडीएफसी बैंक में कार्यरत है। घटना की सूचना लगते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। युवक की तलाश जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: खलंगा में पहली बार हुई ट्रेल रन, वन मार्ग पर दौड़े प्रतिभागी,

Mon Apr 28 , 2025
देहरादून: खलंगा में पहली बार हुई ट्रेल रन, वन मार्ग पर दौड़े प्रतिभागी,सागर मलिक विकासनगर एथलीट क्लब की ओर से ट्रेन रन प्रतियोगिता करवाई गई। रन के लिए वन विभाग से अनुमति 250 ली गई थी मगर लोगों के उत्साह को देखते हुए यह संख्या बढ़ानी बढ़ी और 350 से […]

You May Like

advertisement