शेर अली जाफरी, बेटे और विजय शर्मा समेत 6 पर गैंगस्टर संपत्ति सीज करने की तैयारी

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने गिरोह बंद के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें जाफरी, उसका बेटा व मुख्य गुर्गा विजय शर्मा समेत गिरोह के छह आरोपी शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में जिला कारागार में बंद हैं। ऐसे में पुलिस इन सभी की संपत्तियां भी सीज कर सकती है।
300 से अधिक छात्रों को फर्जी डिग्री बांटने के आरोपी शेर अली जाफरी की तरक्की की रफ्तार काफी तेज रही। चार राज्यों में उसके 11 कॉलेज संचालित हैं। बरेली मंडल के सभी जिलों में उसके कॉलेज हैं। उसने उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान में भी संस्थान खोल रखी है। यही स्थानीय शिक्षक कमीशन पर छात्रों का एडमिशन कराते थे। दूसरों को डिग्रियां बांटने वाला डॉ. विजय शर्मा खुद मुन्नाभाई है। वह आस्था कंसल्टेंसी के अलावा एचएल कंसल्टेंसी भी चलाता था। इसके जरिये वह बीएड, बीएलएड, बीटीसी और बीपीएड की मान्यता दिलवाने का झांसा देता था।
जाफरी के संपर्क में आने के बाद ने कम समय में करोड़ों रुपये कमाने के लिए सैकड़ों छात्रों को फर्जी मार्कशीट थमा दी। मामला पकड़ में आने के बाद दोनों एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे। छात्रों को रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन करोड़ों रुपये उड़ाए और निवेश किए जा चुके थे। पुलिस ने शेरअली जाफरी, जाकिर अली, फिरोज अली जाफरी, तारीक अल्वी, विजय शर्मा और विश्वनाथ शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही सभी की संपत्तियां सीज की जाएंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी डॉक्युमेंट्स के सहारे पाकिस्तानी महिला बनी सरकारी टीचर मुकदमा दर्ज

Sat Jan 18 , 2025
सरताज खान (संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी के माधोपुर प्राथमिक स्कूल में तैनात पाकिस्तानी महिला टीचर शुमायला खान के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शुमायला खान पाकिस्तानी महिला हैं। जिन्होंने रामपुर से फर्जी दस्तावेजों को तैयार कराकर यहां […]

You May Like

advertisement