बरेली रेप केस का आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, ट्रेनों में लूटपाट का भी दोषी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रेलवे पुलिस ने एक बड़े आपराधिक मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो न केवल बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी है, बल्कि ट्रेनों में लूटपाट की घटनाओं में भी शामिल रहा है।
घटना गत दिवस जब बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 29 अप्रैल 2025 को आरोपी को बरेली जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 5 से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने न केवल रेप की घटना को स्वीकारा, बल्कि यह भी बताया कि उसने ट्रेन संख्या 13007 अप पर यात्रियों से लूटपाट की थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रकेश कश्यप पुत्र सोनपाल कश्यप (निवासी नगारिया मानपुर, थाना सौरसी, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी उत्तराखंड के चम्पावत जिले के टनकपुर में भी रह चुका है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 19,300 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय राष्ट्रोत्थान संगठन ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Thu May 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में अखिल भारतीय राष्ट्रोत्थान संगठन के कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुरेश चंद्र पाठक ने भगवान परशुराम के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित […]

You May Like

advertisement