उत्तराखंड मौसम: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, ऑरेंज अलर्ट,

उत्तराखंड मौसम: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, ऑरेंज अलर्ट,
सागर मलिक

उत्तराखंड में झमाझम बारिश ने आज लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों के लिए खासतौर पर पहाड़ों में यात्रा के दौरान अलर्ट रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने पांच मई तक के लिए चेतावनी जारी की है

प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आज शुक्रवार को दून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तैयारी के साथ करें पहाड़ों की यात्रा, पांच मई तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। खास तौर पर चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें,

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी के सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सख़्त तेवर, नैनीताल प्रकरण पर लिया आड़े हाथों

Sat May 3 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी के सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सख़्त तेवर, नैनीताल प्रकरण पर लिया आड़े हाथों,सागर मलिक DEHRADUN मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement