इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, युवती गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, युवती गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी थी। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक वीडियो एडिट किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। गुरुवार को वीडियो वायरल करने वाली युवती को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसएमसी मीडिया सेल बरेली से मिली सूचना के आधार पर दरोगा धर्मेंद्र विश्नोई द्वारा जांच की गई। जिसमें यह पुष्टि हुई कि वीडियो में प्रधानमंत्री के भाषण को एडिट करके गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। वीडियो में बारादरी के जोगी नवादा के मो राशिद की बेटी अनमोल प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रही है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो को लेकर समाज के विभिन्न तबकों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें देश के नेतृत्व और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं।
इस मामले में बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं साइबर सेल आरोपी युवती के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच पड़ताल कर रही है। दरोगा धर्मेन्द्र विश्नोई की जांच के बाद बारादरी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत युवती पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक सुरक्षा विभाग के अलखनाथ प्रभाग में वार्डन पोस्ट गुलाब नगर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

Fri Mar 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राहुल दीक्षित सेक्टर वार्डन के सौजन्य से अलखनाथ मंदिर प्रांगण, बरेली में आयोजन किया गया ।मासिक बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार जी पोस्ट वार्डन ने की है ।आज की मासिक बैठक में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कराने पर विचार रखे ।भर्ती एवं नवीनीकरण, हाउस होल्ड […]

You May Like

advertisement