नागरिक सुरक्षा विभाग के अलखनाथ प्रभाग में वार्डन पोस्ट गुलाब नगर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राहुल दीक्षित सेक्टर वार्डन के सौजन्य से अलखनाथ मंदिर प्रांगण, बरेली में आयोजन किया गया ।मासिक बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार जी पोस्ट वार्डन ने की है ।
आज की मासिक बैठक में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कराने पर विचार रखे ।भर्ती एवं नवीनीकरण, हाउस होल्ड रजिस्टर कार्य में तेज़ी लाने पर विचार किया गया ।इसके साथ ही शिवरात्रि पर्व व होली पर ड्यूटी करने पर वार्डन्स का आभार भी व्यक्त किया |नवनियुक्त से॰वा॰विशाल अवस्थी जी तथा राजीव रस्तोगी जी को बधाई दी गई व भविष्य में वार्डन सेवा में सदैव तत्पर होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
आज की मासिक बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी, वार्डन व अतिथि उपस्थित रहे हैं- अंजय अग्रवाल (डिप्टी डिवीज़न वार्डन), गौरव अग्रवाल (री॰पो॰वा॰), अरुण कुमार , कमल कुमार , आशीष दिवाकर, हर्षित मिश्रा , राहुल दीक्षित , रचित मिश्रा , विशाल अवस्थी । मासिक बैठक में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान मीटिंग के आयोजक राहुल दीक्षित व बैठक की अध्यक्षता कर रहे अरुण कुमार पोस्ट वार्डन द्वारा किया गया ।मीटिंग के आयोजक राहुल दीक्षित जी व बैठक की अध्यक्षता कर रहे अरुण कुमार पोस्ट वार्डन द्वारा सभी पदाधिकारियों व सभी वार्डन का हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट किया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शीतला धाम में सात दिन तक चलेगी अमृतमयी भागवत कथा

Fri Mar 21 , 2025
शीतला धाम में सात दिन तक चलेगी अमृतमयी भागवत कथा। =वृंदावन के डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर महाराज जी बहाएंगे ज्ञान गंगा।सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित माता शीतला धाम में 23 मार्च से 30 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। विख्यात […]

You May Like

advertisement