सांसद नवीन जिंदल के लिए जग ज्योति दरबार में चल रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का महायज्ञ के साथ हुआ समापन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महायज्ञ में संतों एवं भारी में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां, विशाल भंडारे का भी आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : जग ज्योति दरबार में कुरुक्षेत्र के सांसद एवं देश के विख्यात उद्योगपति नवीन जिंदल के लिए महंत राजेंद्र पुरी द्वारा किए जा रहे चार दिवसीय अनुष्ठान का रविवार को महायज्ञ के साथ समापन हुआ। महायज्ञ में संतों के साथ पूर्णाहुति देने के लिए हजारों की संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे। महंत राजेंद्र पुरी ने महायज्ञ के समापन के उपरांत कहा कि सांसद नवीन जिंदल तथा उनका पूरा परिवार हमेशा समाज और देश की सेवा में समर्पित रहता है। सांसद नवीन जिंदल ने राजनीति को भी जनसेवा का मार्ग बनाया है। उन्होंने कहा कि जग ज्योति दरबार में सांसद नवीन जिंदल एवं क्षेत्र के कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। इस महायज्ञ में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों की आस्था व श्रद्धा देखते ही बनती है। अनुष्ठान के समापन पर विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संदीप शीरा, मखन सिंह, रोहित, गुलशन कुमार, दीपक, समीर, रवि कुमार, साहिल, राहुल, संजय, विशाल शर्मा, अनादि, वीरेंद्र, अजय राठी, विजय राठी एवं मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
यज्ञ की पूर्णाहुति अवसर पर लोग व महंत राजेंद्र पुरी तथा भंडारे के अवसर पर श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बैठक में बुजुर्गों की सुरक्षा एवं समाज में सहयोग पर हुई चर्चा

Mon Mar 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गुजरात दौरे पर गए सदस्यों ने अपने अनुभवों से अवगत करवाया। कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन में प्रधान रमेश बंसल के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार संपन्न हुई। […]

You May Like

advertisement