रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बैठक में बुजुर्गों की सुरक्षा एवं समाज में सहयोग पर हुई चर्चा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गुजरात दौरे पर गए सदस्यों ने अपने अनुभवों से अवगत करवाया।

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन में प्रधान रमेश बंसल के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव डीके गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक का आरंभ गायत्री मंत्र पढ़कर किया गया। बैठक नए सदस्य राकेश जैन को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। इसके उपरांत पीडी गुप्ता, रमेश जैन, वेद प्रकाश बंसल, दर्शन गुप्ता व उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता को क्लब की परम्परा के अनुसार सहयोग गतिविधियों के लिए पुष्प मालाओं तथा पुष्प वर्षा करके सम्मानित किया गया। बैठक में गुजरात दौरे पर गए सदस्यों ने अपने खट्टे मीठे अनुभवों से अन्य सदस्यों को भी अवगत करवाया। भविष्य में अन्य पर्यटन व दौरे पर जाने वाले सदस्यों को अनुभवों व समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस मौके सभी सदस्यों ने बुजुर्गों की सुरक्षा एवं समाज में सहयोग पर भी विस्तार चर्चा हुई। क्लब के सदस्यों ने समाज में बुजुर्गों के सम्मान पर भी विचार रखे। इस अवसर पर डीके गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, डा. मांगेराम गुप्ता, आरके बंसल, रमेश पाल जैन, पीडी गुप्ता, बीके गोयल, रमेश गर्ग एसडीओ, सुशील अग्रवाल, पवन कुमार गुप्ता, सुशील अग्रवाल एसडीओ, इंजीनियर सीपी गुप्ता, राकेश जैन, वेद प्रकाश बंसल आदि ने बैठक में अपने विचार सांझा किए।
रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की बैठक के अवसर पर सदस्य व पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमालय ग्रुप ऑफ कम्पनीज की इकाई फ्लोट ब्ररुइ की निदेशक अपूर्वा सिंघल हुई सम्मानित

Mon Mar 10 , 2025
हिमालय ग्रुप ऑफ कम्पनीज की इकाई फ्लोट ब्ररुइ की निदेशक अपूर्वा सिंघल हुई सम्मानित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उद्यमी अपूर्वा सिंघल के सम्मान पर कुरुक्षेत्र में भी खुशी की लहर।  कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव, हिमालयन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के निदेशक एवं कुरुक्षेत्र के […]

You May Like

advertisement