रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रायबरेली जिला जेल में पहली बार जेल स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया गया है। सभी खेलों में बंदियों ने ही प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने चेस की चाल चल कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जेल अधीक्षक अमन सिंह ने कहा कि बंदियों में जो नीरसता आ जाती है उसे दूर करने के लिये विभिन्न जेलों में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उसी कड़ी में रायबरेली जिला जेल में भी व्यापक पैमाने पर दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवाल, बैडमिंटन, चैस, कैरम व रस्साकशी समेत कई खेल आयोजित किये गये हैं। अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बंदियों में नई ऊर्जा का संचार होता है।


