थाना देवरिया क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड के दौरान 02 शातिर चोरो को किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्री हसीन नि0 मो0 गौटिया वार्ड नं0 14 कस्बा रिछा थाना देवरनियां, बरेली जे0एस0 एग्रो मील से 400 के0वी0 ट्रांन्सफार्मर से तेल क्वाइल व 4 मोटर व कम्पेशर का सामान आदि अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 277/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
गतदिवस देवरनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दमखोदा नहर पुलिया के पास चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान शातिर चोरो से पुलिस की मुठभेड़ हुई, पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में अभि0 मो0 जुनैद पुत्र मसीत नि0 ग्राम मिती डाण्डी थाना बहेड़ी, जिला बरेली उम्र 26 वर्ष के पैर में गोली लगने घायल हो गया।* मौके से अभि0 मो0 जुनैद को घायल अवस्था में व अभि0 अरमान पुत्र इम्तियाज नि0 ग्राम जाम बाजार थाना बहेड़ी, जिला बरेली उम्र 20 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। इनका 02 साथी मौके से फरार हो गये है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा, 01 खोखा कारतूस, एक चाकू नाजायज व जे0एस0 एग्रो मील में हुई चोरी से सम्बन्धित एक विद्युत मोटर स्लेटी रंग साईड में 3 बेल्ट की काले रंग की पुली लोहे की लगी, 14 किलो कापर क्वायल के टुकड़े, 8500 रुपये व घटना में प्रयुक्त 1 पिकअप बोलेरो बरामद हुई है।* घायल अभि0 मो0 जुनैद को उपचार हेतु सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है।
अभि0 जुनैद उपरोक्त के विरुद्ध जनपद मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर में चोरी एवं नकबजनी के 06 अभियोग पंजीकृत है। अभि0 अरमान के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माल्यार्थ फाउंडेश दिल्ली चैप्टर द्वारा कवि-सम्मेलन, सम्मान एवं पुस्तक विमोचन

Tue Jul 1 , 2025
माल्यार्थ फाउंडेश दिल्ली चैप्टर द्वारा कवि-सम्मेलन, सम्मान एवं पुस्तक विमोचन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली के वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन एवं डॉ. आर. सी. पांडे माल्यार्थ फाउंडेशन दिल्ली प्रदेश चैप्टर की साहित्य विमर्श समिति द्वारा रविवार को दिल्ली के द्वारका स्थित जिला उपाध्यक्ष भाजपा नजफगढ़ राजकुमार […]

You May Like

advertisement