पर्यावरण संरक्षण चैम्पियन अवार्ड 2025 प्राप्त करने वाला केयू हरियाणा का एकमात्र विश्वविद्यालय

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रकृति संरक्षण में केयू निभा रहा अग्रणी भूमिका : प्रो. सोमनाथ सचदेवा।
केयू को मिला पर्यावरण संरक्षण चैम्पियन अवार्ड 2025, कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 10 जून : भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को पर्यावरण चैम्पियन अवार्ड-2025 दिए जाने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रकृति संरक्षण में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पर्यावरण संरक्षण चैम्पियन अवार्ड 2025 प्राप्त करने वाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का एकमात्र विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 40 एकड़ क्षेत्र को संरक्षित किया गया है। इसके साथ केयू ने पर्यावरण संरक्षण नीति को अपनाते हुए विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण करना पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा भी बनाया है। गौरतलब है कि केयू द्वारा पिछले तीन वर्षो संस्थागत एवं शैक्षणिक पर्यावरण गतिविधियों का संकलन करके वाईल्ड लाइफ वॉरियर कैटेगरी में आवेदन किया था जिसके आधार पर केयू को पर्यावरण संरक्षण चैम्पियन अवार्ड 2025 मिला है।
अवार्ड मिलने पर कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण चैम्पियन अवार्ड 2025 मिलना केयू के पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए अहम योगदान को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण् संरक्षण के लिए केयू ने एक वर्ष में 75हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है जो पिछले वर्ष से संचालित है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि केयू सदैव पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में सामाजिक जागरूकता के लिए अग्रणी रहा है। इसी दिशा में हमारे शिक्षक भी समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि यह अवार्ड निश्चय की हमारे शिक्षक, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक व प्रेरित करेगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अभियान में केयू महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 में केयू को ग्रीन कैम्पस अवार्ड भी मिला था।
इस अवसर पर केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी व जूलोजी विभाग के शिक्षक प्रो. दीपक राय बब्बर मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनीपत में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

Wed Jun 11 , 2025
सोनीपत में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल सहित प्रदेश पदाधिकारी पहुँचे बतौर अतिथि। सोनीपत 10 जून : सोनीपत के एन एच 1 पर स्थित टीडीआई इसपनियाँ में निःशुल्क स्वस्थ जाँच शिविर का आयोजन कालोनी की […]

You May Like

advertisement