डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने किया कलक्ट्रेट परिसर में चंपा का पौधा रोपित, विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण और मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ,

डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने किया कलक्ट्रेट परिसर में चंपा का पौधा रोपित, विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण और मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ,
विजयपाल सिंह
JUN 05, 2025

रुद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने कलक्ट्रेट परिसर में चंपा का पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ पूरे परिसर में आम ,जामुन, अमरूद के फलदार पौधे भी लगाए गए। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा, बल्कि इसमें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वीप (SVEEP) टीम द्वारा किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को भी सम्मिलित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदाता जागरूकता से जुड़ी शपथ भी ग्रहण कराई गई।

इस दौरान जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अपने संबोधन में कहा की पर्यावरण संरक्षण न केवल वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है, बल्कि भावी पीढ़ियों के जीवन और स्वास्थ्य से भी जुड़ा विषय है। वृक्षारोपण जैसे प्रयास हमें न केवल हरियाली बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक संकटों से निपटने की दिशा में भी एक कदम हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आह्वान किया कि वे अपने आसपास अधिकाधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षण भी दें।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ,सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ,प्रभारी शिकायत प्रकोष्ट विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।इस अवसर पर जिला स्वीप टीम ने पर्यावरण और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर, बैनर और पंफलेट्स और जुट के बैग भी वितरित किये गए, जिससे आमजन में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना का संचार हो सके।कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और सभी प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल का जिम्मा लेने के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा नेत्री की करतूत से हर कोई हैरान, अपनी ही बेटी का अपने प्रेमी से दुष्कर्म कराया

Thu Jun 5 , 2025
उत्तराखंड: भाजपा नेत्री की करतूत से हर कोई हैरान, अपनी ही बेटी का अपने प्रेमी से दुष्कर्म कराया,सागर मलिक भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने […]

You May Like

advertisement