सोनीपत में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

सोनीपत में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल सहित प्रदेश पदाधिकारी पहुँचे बतौर अतिथि।

सोनीपत 10 जून : सोनीपत के एन एच 1 पर स्थित टीडीआई इसपनियाँ में निःशुल्क स्वस्थ जाँच शिविर का आयोजन कालोनी की आरडब्लूए व समाजसेवियों द्वारा आयोजित किया गया जिस में बतौर मुख्यातिथि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने शिरक़त की।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेशध्यक्ष डॉ. बंसल के साथ संघ के प्रदेश पदाधिकारी भी पहुँचे जिन में मुख्यरूप से प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा,प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पहुँचने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने डॉ. बंसल सहित संघ के सभी पदाधिकारियों का पटक पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बंसल ने कहा कि सोनीपत टीडीआई इसपनियाँ की आरडब्ल्यूए समाजसेवा के बहुत अच्छे कार्य कर रही है उन्हों ने आरडब्ल्यूए के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ समाज हितैषी कार्यो में सदैव उन के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर सैकड़ो लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई व निःशुल्क दवाईयां भी वितरित हुई। आयोजको द्वारा शिविर में आए लोगो के लिये भोजन व मीठे पानी की छबील की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डॉ. डीएल मल्होत्रा, महासचिव दिनेश गोयल, उपप्रधान सुरेश वत्स, कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, सह सचिव राकेश चांदना, सलाहकार अत्तर सिंह, डॉ. सतपाल, डॉ. रवि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगरा में सम्मानित हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Wed Jun 11 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 आगरा : सीताराम कॉलोनी (बल्केश्वर) स्थित प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रोशनलाल गुप्त “करुणेश” के निवास पर वृन्दावन के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। स्व. रोशनलाल गुप्त “करुणेश” के सुपुत्र एवं दैनिक “अमर […]

You May Like

advertisement