
(पंजाब) फिरोजपुर 10 जुलाई 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शालाक्य तंत्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आरुषि बख्शी और कॉलेज की छात्राओं—परमप्रीत कौर, प्रगति, और निवेदिता द्वारा देव समाज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल और प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस व्याख्यान के दौरान डॉ. आरुषि बख्शी और उनकी टीम ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) और सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) जैसे गंभीर व महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद विस्तृत और मूल्यवान जानकारी दी।
किशोरी और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही एक स्वस्थ समाज की नींव है। मासिक धर्म के समय स्वच्छता न रखने से कई
गंभीर बीमारियां हो सकती हैं
जिनसे सही जानकारी के जरिए आसानी से बचा जा सकता है।
व्याख्यान के अंत में स्कूल की छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। स्कूल प्रशासन और स्टाफ ने इस बेहतरीन और ज्ञानवर्धक सत्र के लिए हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम का आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।


