अश्लील मैसेज का विरोध करने पर युवती से मारपीट, आरोपी बेटे, पिता और बुआ समेत 6 पर मुकदमा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज वायरल करने से रोकने पर एक युवती के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एडीजी के आदेश के बाद इज्जतनगर पुलिस ने 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़िता का आरोप है कि इज्जतनगर के तुलाशेरपुर की बीडीए कॉलोनी निवासी विजय के बेटे क्षितिज ने इंस्टाग्राम पर रूपाली नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजे। जब युवती ने इसकी शिकायत क्षितिज के पिता विजय और उसकी माँ पूजा से की, तो उन्होंने समझाने की बात कही, लेकिन क्षितिज अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फर्जी आईडी बनाकर बार-बार परेशान करता रहा। जब पीड़िता ने दोबारा शिकायत की, तो 27 फरवरी को विजय, उसका बेटा क्षितिज, भांजा ध्रुव, बहन सुनीता, भांजी अंशिका और उसका साला घर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता और उसकी सहेली के साथ बदसलूकी की, गालियां दीं, मारपीट की और छेड़छाड़ की। साथ ही उन्होंने धमकी दी कि अगर हमारे लड़के क्षितिज को बदनाम किया, तो तुम्हें जान से मार देंगे और लाश गायब कर देंगे।
पीड़िता का कहना है कि उसने थाना इज्जतनगर में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद एसएसपी और आईजी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब पीड़िता ने एडीजी ने गुहार लगाई। एडीजी के आदेश के बाद इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी व उसके पिता और बुआ समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मंत्री भगवत सरन के पुत्र का निधन होने पर जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्ति की

Mon Mar 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पूर्व मंत्री भगवत सरन के पुत्र अमित गंगवार का निधन होने पर झारखंड के राजपाल संतोष कुमार गंगवार, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन आदि जन प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार नवाबगंज से पांच बार विधायक और […]

You May Like

advertisement