श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में बीएएमएस एवं पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सीमा रानी ने कहा कि युवा वर्ग देश की रीढ़ है, यदि युवा नशे से मुक्त रहेंगे तो राष्ट्र स्वतः सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
नोडल अधिकारी प्रो. पीसी मंगल ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य केवल नशे से दूर रहना ही नहीं, बल्कि समाज में इसके खिलाफ सामूहिक चेतना पैदा करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। इस अवसर पर डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. लवलीन, विशाल, अमित और विभोर समेत कई शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा प्रदेश को देंगे कई नई परियोजनाओं की सौगात : सुमन सैनी

Thu Nov 13 , 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा प्रदेश को देंगे कई नई परियोजनाओं की सौगात : सुमन सैनी उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव खानपुर कौलिया, गांव बीड मथाना, गांव सिरसमा व पिपली के नागरिकों को दिया कार्यक्रम का न्योता।लाडवा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में विकास […]

You May Like

advertisement