सेवायोजन,आई टी आई एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

सेवायोजन,आई टी आई एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर दिया गया विशेष जोर

रायबरेली:-22 जून 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवायोजन एवं रोजगार तथा कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा प्लेसमेंट की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिसके लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सेवायोजन विभाग को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें निजी एवं सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ा जाए।
बैठक में आई टी आई एवं कौशल विकास मिशन के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि युवाओं को वास्तविक रूप से रोजगार योग्य बनाया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रशिक्षण के उपरांत प्लेसमेंट सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें प्रतिभाग कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता,प्रधानाचार्य राजकीय आई टी आई/ जिला समन्वयक विवेक कुमार तिवारी,जनपद के अन्य राजकीय आई टी आई के प्रधानाचार्य,जिला प्रबंधक (कौशल विकास) राजीव कुमार सिंह,वंदना सिंह,जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यम तिवारी,आई टी आई के प्लेसमेंट अधिकारी सी एम श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिव महापुराण की कथा के उपलक्ष मे श्याम कॉलोनी मे निकाली गई शोभायात्रा

Mon Jun 22 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष 9416191877 कुरुक्षेत्र 22 जून : श्री स्थाणु सेवा मण्डल कुरुक्षेत्र के द्वारा श्री महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे 8 दिवशीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 22 जून से 29 जून का आयोजन किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement