देहरादून: निजी स्कूलों की शिकायत के लिए जल्द जारी होगा ट्रोल फ्री नंबर

देहरादून: निजी स्कूलों की शिकायत के लिए जल्द जारी होगा ट्रोल फ्री नंबर,

सागर मलिक

सार:निजी स्कूलों के मनमानी करने पर अब अभिभावक शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने के शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं।

विस्तार:प्रदेश के निजी विद्यालयों पर मनमानी फीस वृद्धि और किसी खास दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस तरह की शिकायतों को दर्ज कर उन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती को टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा, नियम यह है कि कोई निजी विद्यालय तीन साल तक फीस नहीं बढ़ा सकता। इसके बाद भी यदि मनमानी फीस, किताब, स्कूल ड्रेस आदि की शिकायतें हैं तो विभाग इन पर कार्रवाई करेगा।

इसके लिए विभाग की ओर से जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी कर दिया जाएगा। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभिभावक जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारियों से भी सीधे शिकायत कर सकते हैं,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र की करेगी समीक्षा,2027 के चुनाव के लिए जुटेगी

Wed Apr 2 , 2025
उत्तराखंड: भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र की करेगी समीक्षा,2027 के चुनाव के लिए जुटेगी, सागर मलिक सार:पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश सरकार और संगठन की पूरी तैयारी हो जाएगी। सबसे पहले दायित्वधारियों की सूची आएगी। फिर नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान होगा। विस्तार:प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद […]

You May Like

advertisement