उत्तराखंड: भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र की करेगी समीक्षा,2027 के चुनाव के लिए जुटेगी

उत्तराखंड: भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र की करेगी समीक्षा,
2027 के चुनाव के लिए जुटेगी,

सागर मलिक

सार:पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश सरकार और संगठन की पूरी तैयारी हो जाएगी। सबसे पहले दायित्वधारियों की सूची आएगी। फिर नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान होगा।

विस्तार:प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद अब भाजपा अपने चुनाव दृष्टिपत्र की समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीन साल में पार्टी ने चुनाव में जनता से किए 70 फीसदी वादे पूरे किए हैं और शेष वर्षों में बाकी वादे भी पूरे हो जाएंगे

पार्टी ने 250 की जनसंख्या वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का वादा किया था। केंद्र सरकार ने इसके लिए 450 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे। ऐसे सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत योजनाएं तैयार की हैं। जो शेष रह गई हैं, उनके लिए केंद्र सरकार जल्द धनराशि जारी करेगा। भट्ट ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी चुनाव दृष्टिपत्र का मूल्यांकन करेगी और बाकी बची घोषणाओं को भी धरातल पर उतारने का प्रयास करेगी।

मई में होंगे पंचायत चुनाव, पार्टी पूरी तरह से तैयार

भट्ट ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मई माह में होंगे। इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पिछले चुनाव में पार्टी 10 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया था। इस बार सभी 13 जिलों में जीत दर्ज करेगी,

सबसे पहले दायित्वधारी, उसके बाद नया प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और संगठन के स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होने हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले सरकार दायित्वों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी जल्द निर्णय हो सकता है। केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर प्रदेशों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 17 राज्य शेष हैं, जहां चुनाव जल्द हो जाएंगे,

पंचायत चुनाव के साथ 2027 के चुनाव में जुटेगी पार्टी

भट्ट ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। पार्टी ने अभी तक हुए सभी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार के तीन साल का कामकाज शानदार रहा, जिसका नतीजा है कि प्रदेश की जनता भाजपा की जीत की बार-बार पटकथा लिख रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून :मैं हिंदू हूं या नहीं, इस बार एक बार उत्तराखंड में बहस हो, हरदा ने साधा भाजपा पर निशाना

Wed Apr 2 , 2025
देहरादून :मैं हिंदू हूं या नहीं, इस बार एक बार उत्तराखंड में बहस हो, हरदा ने साधा भाजपा पर निशाना, सागर मलिक सार:पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि मैंने सनातन और उत्तराखंड की संस्कृति की बढ़ोतरी के लिए कुछ किया या नहीं। लेकिन भाजपा की […]

You May Like

advertisement