अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा हरिंदर ओबेरॉय ने बड़ी सादगी से जन्मदिन पर भजन कीर्तन करवाया

सनातन धर्म को मानने वालों को घर में खुशी के मौके पर ऐसे ही ईश्वर को याद करके सत्संग करवाने चाहिए-पंडित राजेश वासुदेवा

फिरोजपुर 19 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री हरिंदर ओबेरॉय ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने घर पुडा कलोनी, फिरोजपुर शहर में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी सदस्यों से भजन कीर्तन करवाकर अपना जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया। भजन कीर्तन में भारी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। पण्डित परम् वीर शर्मा,पंडित राजेश वासुदेवा, हरिओम शर्मा, राजिंदर राजू, भुवन जोशी,जगदीश मककड़, साजन वर्मा और अरुण नंदा ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। इस अवसर पर पंडित राजेश वासुदेवा ने प्रभातफेरी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि प्रभात फेरी सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने, आध्यात्मिक चिंतन को प्रोत्साहित करने और धार्मिक परंपराओं का जश्न मनाने का एक तरीका है। प्रभात फेरी का अर्थ है अमृत वेले उठकर प्रभु द्वारा बख्शे अमृत नाम या उनकी रहमतों को याद करना या साथ में सोई हुई आत्मा के सतगुरु की तार से जोड़ना जो अपना मूल उधार भूल कर गफलत की नींद में सो रही है। इस अवसर पर कविता ओबेरॉय, मनीष ओबेरॉय, दीक्षा ओबेरॉय, हिमांश ओबेरॉय, शिवम ओबेरॉय, राजू ओबेरॉय, संजीव हांडा, राधिका पूजा हांडा, मानव, मंथन, अश्वनी शर्मा, अमिता विकास मिगलानी, बिंदिया, धवन फैमिली, गतिन्दर कमल, प्रशोतम चावला, महंत शिवराम,  प्रवेश कुमार, प्रदीप चानना, विपिन उप्पल, गुलशन चावला, लोकेश तलवार,मनोज गखड़, राजन जोशी, निर्मजीत अरोड़ा, प्रदीप चानना, हेमंत स्याल, अजय ग्रोवर, सुनीता कटारिया, संगीता चावला, अरुणा तलवार, किरण उप्पल, कल्पना भारद्वाज व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग के साथ संस्था संस्थापक सचिन नारंग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजवादी आंदोलन के ध्वजवाहक पूर्व सांसद स्व. ईशदत्त यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Sat Sep 20 , 2025
समाजवादी आंदोलन के ध्वजवाहक पूर्व सांसद स्व. ईशदत्त यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय ईशदत्त यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित नेहरू हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं […]

You May Like

advertisement