समाजवादी आंदोलन के ध्वजवाहक पूर्व सांसद स्व. ईशदत्त यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

समाजवादी आंदोलन के ध्वजवाहक पूर्व सांसद स्व. ईशदत्त यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय ईशदत्त यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित नेहरू हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया। मुख्य अतिथि कमाल अख्तर ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि “ईशदत्त यादव जी गरीबों और मजलूमों की आवाज हमेशा उठाते रहे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

पूर्व मंत्री एवं एमएलसी बलराम यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “स्व. ईशदत्त यादव जी नेताजी मुलायम सिंह यादव के अभिन्न सहयोगी एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में किसानों, मजदूरों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।”

सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि “स्व. ईशदत्त यादव दबे-कुचले और वंचित समाज के मसीहा थे। उन्होंने सदैव नेताजी मुलायम सिंह यादव व डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया।”

इस अवसर पर पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, अरविंद यादव, शाश्वत किशोर, शशांक किशोर, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक संग्राम यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, कमला प्रसाद यादव, डॉ. रामदुलार राजभर, विजय यादव, श्याम बहादुर सिंह, अखिलेश यादव, सुरेंद्र बहादुर यादव, प्रदीप यादव, सुनीता सिंह समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को प्रेरणा स्रोत बताते हुए समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਡਾ: ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ 4 ਫੋਗਿੰਗ ਮਸ਼ੀਨਾਂ

Sat Sep 20 , 2025
ਦੋ ਫੋਗਿੰਗ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਬੀ ਐਸ ਐਫ ਦੀਆਂ ਦੋਨੋਂ ਬਟਾਲੀਅਨਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਦੋ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਟਰੱਸਟ ਦੀ ਟੀਮ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਿਭਾਵੇਗੀ ਸੇਵਾ (ਪੰਜਾਬ)ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 19 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਉੱਘੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੇਵੀ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਮੈਨੇਜਿੰਗ ਟਰੱਸਟੀ ਡਾਕਟਰ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵਲੋਂ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ […]

You May Like

advertisement