आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख बने मिथिलेश श्रीवास्तव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बहुमुखी प्रतिभा के धनी शहीदों की धरती जिला बलिया के ग्राम लोहता तहसील रसड़ा निवासी मिथिलेश श्रीवास्तव आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख प्रसार भारती द्वारा नियुक्त किए गए हैं। मिथिलेश श्रीवास्तव हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। आपने पत्रकारिता के विभिन्न संस्थानों लोकमत, इंडिया न्यूज टी.वी., जनता टी.वी., फोकस टी.वी., दैनिक जागरण आदि में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर, न्यूज हेड आदि के रूप में अपनी कार्यकुशलता से लोहा मनवाया। प्रसार भारती के प्रसारण अधिकारी के पद पर 24 अप्रैल 2015 को आपकी पहली पोस्टिंग आकाशवाणी के लखनऊ केन्द्र में हुई जहां पर आपने सभी विभागों से समन्वय, नाटक, रूपक, अति विशिष्ट ओ.बी.कवरेज का कार्य किया। आकाशवाणी बरेली में 01 सितंबर 2022 को आपका ट्रांसफर हुआ। कार्यक्रम अधिशासी के पद पर नवंबर 2025 में आपका प्रमोशन हुआ और अब जाकर आप केन्द्र के कार्यक्रम प्रमुख बनाए गए हैं। मिथिलेश श्रीवास्तव स्वभाव में काफी गंभीर और विनम्र हैं। इस अवसर पर सभी केन्द्र के साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वोत्तर रेलवे मंडल इज्जत नगर में मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर सेवा निवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए औषधि वितरण के तीसरे नवीन काउंटर (खिड़की नं03 ) किया उद्घाटन

Tue Feb 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन पर सेवा निवृत रेल कर्मचारियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू. एस. नाग के कर कमलो द्वारा औषधि वितरण काउन्टर पर तीसरा नवीन काउन्टर (खिड़की न0- 3) […]

You May Like

advertisement