बंगाल में जीत की खुशी में बिलरियागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस, गाजे-बाजे के साथ निकाली रैली

बिलरियागंज (आजमगढ़)। पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में मंगलवार को बिलरियागंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ सड़कों पर उतरे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

जुलूस की शुरुआत स्थानीय बाजार के नए चौक से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे कस्बे में घूमी। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए नारेबाजी की और जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में भाजपा वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह, सागर सिंह, अरविन्द गुप्ता,सुनील सिंह, राणा सिंह आदि लोग मौजूद रहे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानकों के उल्लंघन पर माँ कमला जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सील

Wed May 6 , 2026
मानकों के उल्लंघन पर माँ कमला जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सील

You May Like

advertisement