तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलटा, एक मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे हैं एक परिवार में एक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची को खो दिया, इस हादसे में बच्ची की मां के साथ अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुईया खास के देवपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरीदपुर एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे इस शादी समारोह से वापस अपने घर लौटते समय वह अपने परिवार के साथ अटल (चौपुला) चौराहे से ऑटो में बैठ गए, ऑटो झुमका चौराहे पर पहुंचने वाला ही था तभी तेज रफ्तार होने के कारण अचानक वह डिवाइडर से टकरा गया, जिससे ऑटो पलट गया, ऑटो के पलटने के कारण देवपाल की 6 साल की मासूम लड़की तनवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, और देवपाल की पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम तनवी के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल सुनीता को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में सदर तहसील परिसर के भीतर खड़ी कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील

Wed Mar 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में सदर तहसील परिसर के भीतर खड़ी कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में आग लगने से पूरे तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने दमकल को फ़ोन कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने […]

You May Like

advertisement