उत्तराखंड कांग्रेस का तिरंगा मार्च, भारतीय सेना के साहस को किया सलाम

उत्तराखंड कांग्रेस का तिरंगा मार्च, भारतीय सेना के साहस को किया सलाम,
सागर मलिक

उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून में तिरंगा मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में शुरू हुआ, और घंटाघर, पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी रोड होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए अपना संदेश दिया।

कांग्रेस के इस तिरंगा मार्च का प्रमुख उद्देश्य भारतीय सशस्त्र सेना की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर की गई साहसिक कार्रवाई का समर्थन करना था। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान के इन प्रयासों को नाकाम किया है। इसी संदर्भ में कांग्रेस ने भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को सलाम देते हुए उनका मनोबल बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा आयोजित की

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान विरोधी’ नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, गरिमा दसौनी, करन माहरा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, “भारतीय सशस्त्र सेना की साहसिक कार्रवाई से देशवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल बना है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा कर रही है, उसके लिए हम उनके पराक्रम और साहस को सलाम करते हैं। सेना के साथ एकजुटता दिखाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्चना राजपूत बनी नागरिक सुरक्षा सिविल लाइंस बरेली की घटना नियंत्रण अधिकारी

Sat May 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली की प्रवक्ता एवं सिविल लाइंस प्रभाग की चौपाला पोस्ट की पोस्ट वार्डन अर्चना राजपूत को नागरिक सुरक्षा बरेली के सहायक उप नियंत्रक पंकज कुदेशिया ,चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ,डिवीजनल वार्डन सिविल लाइंस दिनेश यादव के द्वारा प्रभागीय मीटिंग के […]

You May Like

advertisement