जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हासिल किए पांच मैडल

जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हासिल किए पांच मैडल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रतियोगिता में सागर व अवनी ने गोल्ड मैडल, कमल व पावनी ने सिल्वर मैडल एवं भारती ने कांस्य मैडल हासिल किया।
 
कुरुक्षेत्र, 13 मई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने झज्जर में आयोजित तृतीय हरियाणा राज्य सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप 2025 -26 में भाग लिया। पीटीआई एवं वुशु कोच योगेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सागर और अवनी ने गोल्ड मैडल, कमल और पावनी ने सिल्वर मैडल और भारती ने कांस्य मैडल हासिल किया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने बच्चों और उनके माता-पिता को जीत की बधाई दी और बताया कि इस खेल के नियमित अभ्यास से मजबूत मांसपेशियों का निर्माण होता है। व्यक्ति अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकता है इसलिए अधिक से अधिक बच्चों को इस खेल में आगे आना चाहिए। खेल अध्यापिका बबीता शर्मा भी बच्चों को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने के लिए मौजूद रही।
राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में मैडल हासिल करने वाले विद्यार्थी शिक्षकों के साथ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Sat May 17 , 2025
जयराम पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम किया रोशन। कुरुक्षेत्र, 13 मई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं कक्षा और 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम […]

You May Like

advertisement