जयराम पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

जयराम पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम किया रोशन।

कुरुक्षेत्र, 13 मई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं कक्षा और 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। जयराम पब्लिक स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में रविंद्र ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गुंजन ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, खुशप्रीत कलेर ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में नैंसी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दीप्ति ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, रितिका ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में दीक्षा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रजनी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, दिशा ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न विषयों में शीर्ष पर रहने वाले विद्यार्थियों में खुशप्रीत कलेर ने 97 अंक अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा में, नीतू ने हिंदी में 98 अंक, सिमरन और सोनम ने पंजाबी में 100 अंक, दीक्षा ने राजनीति विज्ञान में 91 अंक, जश्नप्रीत कौर ने गृह विज्ञान में 91 अंक, सोनम ने इतिहास में 88 अंक, नैंसी ने गायन संगीत में 100 अंक, रविंद्र ने रसायन विज्ञान में 99 अंक , भौतिक विज्ञान में 93 अंक और जीव विज्ञान में 97 अंक, दीप्ति ने लेखांकन में 97 अंक, नैंसी ने व्यावसायिक अध्ययन में 97 अंक, नैंसी ने अर्थशास्त्र में 99 अंक, खुशप्रीत कलेर ने गणित में 72 अंक प्राप्त किए। कुल 62 बच्चों में 14 छात्रों ने मेरिट और 39 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की । इसी प्रकार स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। मनप्रीत ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आस्था ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और निधि ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न विषयों में आस्था और मनप्रीत ने अंग्रेजी में 94 अंक, मनप्रीत और निधि ने हिंदी में 95 अंक, मनप्रीत ने गणित में 90 अंक, आस्था ने 99 अंक सामाजिक विज्ञान व साइंस विषय में, सीरत ने 100 अंक संस्कृत में तथा मनप्रीत ने 99 अंक पंजाबी में प्राप्त किया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में प्रतिभा दिखाने वाले जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शिक्षकों के साथ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दसवीं-बारहवीं में एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा

Sat May 17 , 2025
दसवीं-बारहवीं में एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10वीं में 58 मेरिट तो बारहवीं में 17 विद्यार्थियों की मेरिट।बारहवीं में 97 प्रतिशत अंक लेकर रिया रही अव्वल, दसवीं में 96.6 अंकों के साथ माही ने मारी बाजी। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर […]

You May Like

advertisement