जमीन घोटाला, समाजवादी पार्टी ने रिहाना बी को प्रदेश सचिव पद से हटाया

जमीन घोटाला, समाजवादी पार्टी ने रिहाना बी को प्रदेश सचिव पद से हटाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : समाजवादी पार्टी की महिला विंग से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई में पार्टी नेतृत्व ने जमीन से जुड़े विवाद में नाम सामने आने के बाद प्रदेश सचिव रिहाना बी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। रिहाना बी बरेली की बड़ी विहार कॉलोनी की निवासी हैं और पार्टी के महिला संगठन, समाजवादी महिला सभा में प्रदेश सचिव पद पर तैनात थीं।
यह कार्रवाई समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आदेश पर की गई है। संगठन ने यह निर्णय रिहाना बी पर दर्ज आपराधिक मुकदमे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोपों के आधार पर लिया। बताया जा रहा है कि बीते महीने इज्जतनगर थाने में रिहाना बी के खिलाफ कुछ लोगों ने जमीन से जुड़े एक विवाद में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था।
जमीन प्रकरण में रिहाना बी का नाम सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा तो समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने इस प्रकरण की पूरी जानकारी जुटाई और संगठन के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि रिहाना बी को असामाजिक कार्यों में लिप्तता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में भागीदारी के आधार पर पार्टी संगठन से तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पार्टी की गरिमा बनाए रखने और संगठन की छवि को अक्षुण्ण रखने के लिए इस प्रकार के मामलों में कठोर रुख अपनाया जाएगा। रिहाना बी का इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनसे संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन नहीं उठा, जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
इस बीच समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी अनुशासन का पालन सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व किसी भी ऐसे व्यक्ति को संगठन में बनाए नहीं रखेगा, जिस पर गंभीर आरोप हों या जिसकी गतिविधियों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी समारोह में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Sun May 18 , 2025
शादी समारोह में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बिथरी चैनपुर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर पैंट से बने फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों […]

You May Like

Breaking News

advertisement