शादी समारोह में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

शादी समारोह में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बिथरी चैनपुर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर पैंट से बने फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान फरीदपुर के सिमराबोरीपुर निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र बच्चू लाल के रूप में हुई है। युवक अपनी ससुराल बिथरी चैनपुर के गांव बिहारीपुर विवाह समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार मृतक राकेश अत्यधिक शराब पीने का आदी था। उसने शराब के कारण अपनी अधिकांश संपत्ति बेच दी थी और आर्थिक रूप से पूरी तरह से टूट चुका था। कुछ समय पूर्व ही उसने अपनी बेटी की शादी भी की थी। परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी के बाद से वह और ज्यादा तनाव में था और बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था।
बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की स्थिति, परिजनों के बयान लिए गए हैं, फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीजे संचालक पर तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, एफआईआर

Sun May 18 , 2025
डीजे संचालक पर तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र से तीन किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने डीजे संचालक पर बच्चों को गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सीबीगंज […]

You May Like

Breaking News

advertisement