डीजे संचालक पर तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, एफआईआर

डीजे संचालक पर तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र से तीन किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने डीजे संचालक पर बच्चों को गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सीबीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सीबीगंज के मथुरापुर निवासी रितिक मथुरापुर के ही डीजे संचालक वीरपाल उर्फ भगवान दास के यहां काम करता है। रितिक ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे तीन बच्चों 13 वर्षीय रोहित पुत्र वीरेंद्र, 13 वर्षीय विजय पुत्र धारा सिंह, और 13 वर्षीय आयुष पुत्र सुनील कुमार को अपने साथ घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद से तीनों बच्चे लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बच्चों की तलाश में जब परिजनों ने रितिक के बहनोई हाकिम सिंह व बहन मीनू से पूछताछ की, तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को अंतिम बार डमरू चौराहा स्थित डीजे संचालक भगवान दास के साथ देखा गया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी कि अगर रिपोर्ट लिखाई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
घटना के बाद परिजनों ने थाना सीबीगंज में तहरीर देकर भगवान दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को जानबूझकर गायब किया गया है और इसके पीछे रितिक व भगवान दास की संलिप्तता है। थाना सीबीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। इंस्पेक्टर सीबीगंज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेसमेंटो इंस्टीट्यूट का उद्धाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री द्वारा फीता काट कर किया उद्धाटन

Sun May 18 , 2025
टेसमेंटो इंस्टीट्यूट का उद्धाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री द्वारा फीता काट कर किया उद्धाटन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राम जानकी मंदिर जनकपुरी बरेली में एक नया एवं अच्छी शिक्षा के लिए विशेषज्ञ टीचरों के साथ टेसमेंटो इंस्टीट्यूट का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री मा0 अरुण कुमार द्वारा फीता […]

You May Like

Breaking News

advertisement