ब्रह्माकुमारी संस्था के अंतरराष्ट्रीय प्रेरक ने डॉक्टर्स को दिए तनाव मुक्ति के मंत्र

ब्रह्माकुमारी संस्था के अंतरराष्ट्रीय प्रेरक ने डॉक्टर्स को दिए तनाव मुक्ति के मंत्र

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मथुरा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मथुरा ब्रांच और ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आई.एम.ए. के सभागार में “आर्ट ऑफ़ रिलैक्सेशन” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया।जिसमें मथुरा जिले के 100 से भी अधिक प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने सहभागिता की।
ब्रह्माकुमारी संस्था के अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर विषय विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन परब ने तनाव प्रबंधन के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला और उसके निवारण हेतु दैनिक उपयोगी सूत्र बताए। ज्ञात हो कि डॉ. सचिन परब अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्राम विहाशा के राष्ट्रीय समन्वक है और साथ ही वह ब्रह्माकुमारी संस्था के नशा मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भी है। वह पिछले बीस से भी अधिक वर्षों से चिकित्सा जगत और कारपोरेट जगत के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं।
उन्होंने सरल शब्दों में डॉक्टर से पूछा कि क्या आप टेंशन लेते हैं या टेंशन आती है, सभी डॉक्टर्स विचारमग्न हो गए।उन्होंने फिर अगला प्रश्न पूछा कि यदि मैं आपको अपना पेन दूं और आप ना लें, तो पेन किसके पास रहेगा?
उनके प्रभावशाली उद्बोधन से सभी डॉक्टर अभिभूत हो गये।
ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी बी.के. कृष्णा दीदी ने बताया कि तनाव मुक्त रहने के लिए राजयोग का अभ्यास बहुत कारगर है।
आई.एम.ए. प्रेसिडेंट डॉ. ब्रजेन्द्र तिवारी और डॉ. वर्षा तिवारी, सेक्रेटरी डॉ. गौरव भारद्वाज, ट्रेजरार – डॉ. अंशुल गोयल नें मुख्य वक्ता डॉ. सचिन परब और ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का मोमेंटो और सैपलिंग देकर अभिवादन किया।
इस अवसर पर डॉ. वर्मन, डॉ. डीपी गोयल डॉ. यस बी अग्रवाल, डॉ. मधु, डॉ. रूपा गोपाल, डॉ. चारू डॉ. रश्मि, डॉ. मुकेश जैन आदि की उपस्थिति विशेष रही।संचालन डॉ. अनु गोयल और धन्यवाद डॉ. करुणा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बीके मनोज, मनोहर ,बीके पूजा, अलका, आलोक, प्रमोद वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रों में कौशल विकास में सहायक एक्सेल्सियर 2025ः प्रो. सुनील ढींगरा

Tue May 20 , 2025
छात्रों में कौशल विकास में सहायक एक्सेल्सियर 2025ः प्रो. सुनील ढींगरा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक यूआईईटी के टेक्नोफेस्ट एक्सेल्सियर 2025 का हुआ आगाज। कुरुक्षेत्र, 20 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो सुनील ढींगरा ने छात्रों व शिक्षकों सहित वार्षिक […]

You May Like

advertisement