आजमगढ़:चोरी के इनवर्टर बैटरी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

आजमगढ़:चोरी के इनवर्टर बैटरी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

जय शर्मा संवाददाता

आजमगढ़ 5 अप्रैल (आर एन एस )फूलपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के अदद इनवर्टर की बैटरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी आदित्य कुमार यादव पुत्र जितेन्द्र बहादुर यादव ग्राम व पोस्ट पल्हनी जिला आजमगढ़ द्वारा तहरीर दिया गया कि ग्राम पंचायत धन्नीपुर वहाब विकास खण्ड मिर्जापुर में जल जीवन मिशन के टंकी एंव पम्प घर का कार्य चल रहा है जहाँ इनवर्टर व बैटरी घर में रखा था जिसे दिनांक 22-12-2024 को पम्प घर से चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 62/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया. शनिवार को उ0नि0 गौतम कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सर्वेश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष को दुर्वाषा गेट से करीब 100 मीटर पहले समय करीब 01.58 बजे एक अदद इनवर्टर की बैट्री व एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। चाकू बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-181/2025 की धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
सर्वेश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:तमंचा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

Sun Apr 6 , 2025
आजमगढ़:तमंचा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार जय शर्मा संवाददाता आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने-अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, शनिवार को उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति गौरव सिंह उर्फ बादल पुत्र गिरिशचन्द सिंह निवासी ग्राम छपरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement