उत्तराखंड: सीएम धामी ने धर्मांतरण के मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की, अतिक्रमण को लेकर भी दिए निर्देश,

उत्तराखंड: सीएम धामी ने धर्मांतरण के मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की, अतिक्रमण को लेकर भी दिए निर्देश,
सागर मलिक

सीएम धामी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के अधिकारियों से प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। राज्य में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सरकार सख्त कानून लेकर आई है। सीएम ने इस अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है।

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने संदिग्धों की पहचान में तेजी लाने पर भी जोर दिया। कहा कि संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने फिर से दोहराया कि आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाते समय कायदे से देख परख लिया जाए और सही प्रकार से सत्यापन के बाद ही इन्हें जारी किया जाए। उन्होंने गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही भवनों के निर्माण में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली को प्रमुखता मिले। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के सरहद वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नंबर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए।

उन्होंने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने के अभियान को निरंतर जारी रखने और अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी भूमि को दोबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। कहा कि शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का भी विस्तृत आंकलन कर उसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी.मुरूगेशन, एपी अंशुमन, सचिव विनोद कुमार सुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून:क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद बोर्ड बैठक: क्षेत्र से हटेगा अवैध निर्माण, भवन स्वामियों को जारी हुए नोटिस

Fri May 23 , 2025
देहरादून:क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद बोर्ड बैठक: क्षेत्र से हटेगा अवैध निर्माण, भवन स्वामियों को जारी हुए नोटिस,सागर मलिक करीब दो घंटे से अधिक चली बैठक में जलभराव वाले स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग इकाई स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया। क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में अवैध निर्माण का […]

You May Like

Breaking News

advertisement