देहरादून:क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद बोर्ड बैठक: क्षेत्र से हटेगा अवैध निर्माण, भवन स्वामियों को जारी हुए नोटिस

देहरादून:क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद बोर्ड बैठक: क्षेत्र से हटेगा अवैध निर्माण, भवन स्वामियों को जारी हुए नोटिस,
सागर मलिक

करीब दो घंटे से अधिक चली बैठक में जलभराव वाले स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग इकाई स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया।

क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में अवैध निर्माण का मुद्दा छाया रहा। निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के चानचक गांव व भारूवाला में अवैध भवनों को चिह्नत कर ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान कुछ भवन स्वामियों को नोटिस भी जारी किए गए। बुधवार को ब्रिगेडियर पीजे प्रभाकरण की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर गहनता से चर्चा की गई।

करीब दो घंटे से अधिक चली बैठक में जलभराव वाले स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग इकाई स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया। नामित सदस्य भूपेंद्र सिंह कंडारी ने बड़े पैमाने पर मानचित्र के अनुरूप भवनों का निर्माण नहीं किए जाने का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि सड़क के पास अवैध तरीके से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इससे छावनी परिषद को भारी राजस्व की हानि हो रही है। बोर्ड ने अवैध भवनों व दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई का निर्णय लिया। यही नहीं कुछ भवन व दुकान स्वामियों को नोटिस भी जारी किए गए।

कंडारी ने कहा कि बरसात में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या होती है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। बोर्ड ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर जल्द रेन वाटर हार्वेस्टिंग इकाई स्थापित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैंट बोर्ड की सीईओ अंकिता सिंह, इंजीनियर ब्रजेश कुमार गुप्ता, कार्यालय सहायक आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सिविल अस्पताल के डायलिसिस यूनिट के स्टोर रुम में लगी आग

Fri May 23 , 2025
उत्तराखंड: सिविल अस्पताल के डायलिसिस यूनिट के स्टोर रुम में लगी आग,सागर मलिक सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी के बराबर में ही डायलिसिस यूनिट बनी है। बीती रात डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलता नजर आया। रुड़की सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में बीती […]

You May Like

Breaking News

advertisement