ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत।
बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधनापर गांव के निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र लालजी प्रसाद ने आकर थाने में तहरीर दिया कि मेरा भाई वीरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। शादी समारोह से 11 बजे बीति रात्रि को लौटते समय अपने गांव के पास मधनापार (डूरिडीहा)में रामवृक्ष यादव के घर के पास पहुंचते ही सामने से ट्रैक्टर ट्राली के चालक बृजभान राजभर उर्फ भोभल पुत्र गेल्ही की तेज रफ्तार होने के कारण नियंत्रित होने से स्कुटी सवार को धक्का लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus: उत्तराखंड में ट्रेवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,

Sun May 25 , 2025
Coronavirus: उत्तराखंड में ट्रेवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,सागर मलिक Corona Virus: उत्तराखंड में ट्रैवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में […]

You May Like

advertisement