देहरादून: रायवाला के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर जंगली जानवरों ने हमला किया, एक की मौत दूसरा घायल

देहरादून: रायवाला के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर जंगली जानवरों ने हमला किया, एक की मौत दूसरा घायल,
सागर मलिक

दो युवक वन विभाग की ऋषिकेश रेंज के गोला बीट में शादी विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दोना पत्तल के लिए पत्ते लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया।

ऋषिकेश रेंज के ग्वेला बीट के जंगल मे पत्ते लेने गए दो युवकों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सब को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंगली जानवर के बाघ होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना शुक्रवार की है जब दो युवक वन विभाग की ऋषिकेश रेंज के गोला बीट में शादी विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दोना पत्तल के लिए पत्ते लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान राजू पुत्र मदन निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर खेद जताया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि बीते एक मई को जिम कॉर्बेट से पांच वर्षीय नर बाघ को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में छोड़ गया था। कुछ दिन राजाजी टाइगर रिजर्व में रहने के बाद यह बाघ बड़कोट और ऋषिकेश रेंज होते हुए नरेंद्र नगर के जंगल में जा पहुंचा। तीन से चार दिनों तक बाघ की लोकेशन शिवपुरी रेंज में दिखाई दी। अब हाल में बाघ की लोकेशन ऋषिकेश रेंज के जंगल में बताई जा रही थी।

सूत्रों की मानें तो बाघ की वर्तमान लोकेशन घटनास्थल के आसपास की बताई जा रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक पर हमला करने वाला वही बाघ है जिसे जिम कॉर्बेट से लाकर राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। इस मामले में पार्क अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पंचायत चुनाव को पूरी तरह तैयार उत्तराखंड सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग तय करेगा कार्यक्रम

Sat May 31 , 2025
देहरादून: पंचायत चुनाव को पूरी तरह तैयार उत्तराखंड सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग तय करेगा कार्यक्रम,सागर मलिक 1-प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त2-पंचायत चुनाव को सरकार तैयार3-राजभवन में अध्यादेश देहरादून। राज्य में ग्राम पंचायतों का कार्यभार देख रहे प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। प्रशासकों के कार्यकाल के संबंध में अभी तक […]

You May Like

advertisement