देहरादून: पंचायत चुनाव को पूरी तरह तैयार उत्तराखंड सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग तय करेगा कार्यक्रम

देहरादून: पंचायत चुनाव को पूरी तरह तैयार उत्तराखंड सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग तय करेगा कार्यक्रम,
सागर मलिक

1-प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त
2-पंचायत चुनाव को सरकार तैयार
3-राजभवन में अध्यादेश

देहरादून। राज्य में ग्राम पंचायतों का कार्यभार देख रहे प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। प्रशासकों के कार्यकाल के संबंध में अभी तक कोई अध्यादेश जारी न होने के कारण संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई है। वहीं, शुक्रवार को क्षेत्र पंचायतों के प्रशासकों का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव का कार्यक्रम तय करेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार ही पंचायत चुनाव होंगे। राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों का कार्यकाल गत वर्ष नवंबर व दिसंबर में समाप्त हो गया था। चुनाव की स्थिति न बन पाने के कारण सरकार ने इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया था।

प्रशासकों का दायित्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्षों का सौंपा गया। पंचायत अधिनियम के अनुसार पंचायतों में छह माह तक ही प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। इस स्थिति में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया। इससे 7478 ग्राम पंचायतें प्रशासक विहीन हो गई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश: श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई तीन बच्चियां तेज़ बहाव में बही, दो के शव बरामद

Sat May 31 , 2025
ऋषिकेश: श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई तीन बच्चियां तेज़ बहाव में बही, दो के शव बरामद,सागर मलिक तीन बच्चियां आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गई और नदी में डूब गई। ऋषिकेश में शुक्रवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement