आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जिला जेल में करवाया गया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जिला जेल में करवाया गया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 31 मई : जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि आयुष हरियाणा पंचकूला व जिला प्रशासन के तत्वाधान में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग द्वारा राज्य स्तर पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला जेल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए, नियमित रूप से योग का अभ्यास कर हम स्वस्थ रह सकते है। उन्होंने कहा कि जिला योग कोर्डिनेटर, आयुष विभाग के अनुभवी योग विशेषज्ञ एवं योग सहायकों द्वारा जिले के सभी ब्लाकों में योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया जा चूका है। इसके उपरांत आयुष विभाग के अनुभवी योग सहायकों भीम सिंह, सुरेन्द्र, सविता देवी, पूजा देवी द्वारा जिला जेल में 20 महिला बंदियों और 300 पुरुष बन्दियों को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया गया। इसके साथ ही श्री शिवेन्द्र पाल उप-अधीक्षक जेल, श्री राजेश कुमार सहायक, श्री पाला राम उप-सहायक व लाईन अधिकारी एवं 21 हेड वार्डर/महिला हेड वार्डर/वार्डर ने भी योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास किया।
उन्होंने कहा कि योग सहायकों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, उष्तासन आदि का अभ्यास करवाया गया जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इनसे मेरुदण्ड की अस्थि में लचीलापन बढ़ाता है. मधुमेह के प्रबंधन में सहायता प्रदान करते है, पीठ व गले के दर्द में आराम दिलाते है और पाचन क्रिया के लिए काफी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने सामान्य जन से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। इस मौके पर जिला अधीक्षक धर्मबीर सिंह उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनयूजेआई व ब्रज प्रेस क्लब के द्वारा धूमधाम से मनाया गया पत्रकारिता दिवस समारोह

Sun Jun 1 , 2025
एनयूजेआई व ब्रज प्रेस क्लब के द्वारा धूमधाम से मनाया गया पत्रकारिता दिवस समारोह सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 समाज के सामने सच को उजागर करना पत्रकारों का अहम दायित्व, फेक न्यूज से बचें : राज्य सभा सांसद अरूण सिंह। […]

You May Like

Breaking News

advertisement