बैंक मैनेजर की कथित धमकियों से परेशान रेलवे कर्मचारी ने किया सुसाइड

बैंक मैनेजर की कथित धमकियों से परेशान रेलवे कर्मचारी ने किया सुसाइड

दीपक शर्मा( जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी ने बैंक मैनेजर की कथित प्रताड़ना से आहत होकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बैंक मैनेजर पर अभद्रता और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोजीपुरा के पीपल साना चौधरी गांव निवासी मृतक 28 वर्षीय अमित पाल भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रॉलीमैन के पद पर तैनात था। परिजनों के अनुसार, उसके बैंक खाते में 16 लाख का लेनदेन हुआ था। इसको लेकर स्थानीय स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक ने बीते कई दिनों से उसे लगातार बुलाकर मानसिक दबाव बनाया। आरोप है कि प्रबंधक ने लेनदेन को नंबर दो का पैसा बताते हुए अमित को जमकर फटकार लगाई और नौकरी छुड़वा देने की धमकी तक दी।
मंगलवार देर रात अमित की पत्नी नीलम जब भोजन लेकर कमरे में पहुंची तो उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन तत्काल उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मोहनलाल ने बताया कि अमित को नौ साल पहले रेलवे में बीआरएस योजना के तहत नौकरी मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर की धमकियों और प्रताड़ना से ही अमित ने यह कदम उठाया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है, लेकिन परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि मृतक के खाते में 16 लाख का संदिग्ध लेनदेन हुआ था, जिसकी रिपोर्ट साइबर सेल में दर्ज है। खाते को होल्ड पर रखा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना से बैंक का कोई सीधा संबंध नहीं है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा : उत्तरकाशी के हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत

Fri May 9 , 2025
चारधाम यात्रा : उत्तरकाशी के हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आलमगीरीगंज निवासी मां-बेटी चारधाम यात्रा पर निकली थीं। गंगोत्री से यमुनोत्री जाते वक्त उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को हुए […]

You May Like

advertisement