बिजली के रेट बढाकर लोगों की जेबों पर सरकार ने डाला डाका : अशोक अरोड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

रेट बढाने के साथ-साथ फिक्स चार्ज लगाने की थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने करी निंदा।
कहा, तुरंत बढे बिजली के रेट को वापिस ले सरकार।

कुरुक्षेत्र : थानेसर के विधायक एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के रेट बढाकर आम जनता की जेबों पर डाका मारने का काम किया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता पर सरकार ने ओर ज्यादा बोझ डालकर निंदनीय काम किया है। वे अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता सुभाष पाली व एडवोकेट आशीष मौजूद रहे। अरोड़ा ने कहा कि जिसका बिजली का बिल पहले दो हजार आता था अब चार हजार आएगा। इतना ही नही प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज भी लगा दिए हैं। यदि किसी का पांच किलोवाट का क्नेक्शन है तो 75 रूपए प्रति किलोवाट अलग भरना होगा। यानि पांच किलोवाट से उपर का रेट 6 रूपए से भी ज्यादा है और एक हजार यूनिट से ज्यादा 7 रूपए से भी उपर है।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार प्रदेश की जनता की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है। एक तरफ तो पहले से ही महंगाई ने आमजन का जीना दूभर कर रखा है। उपर से गर्मी के मौसम मे सरकार द्वारा अचानक बिजली के रेट बढाकर लोगों को परेशान करने का काम किया है। सरकार को चाहिए तो ये था कि महंगाई पर अंकुश लगाकर जनता को राहत देने का काम करते लेकिन बिजली के रेट ओर बढा दिए हैं। अशोक अरोड़ा ने बढे बिजली के बिलों पर सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को जनता की तरफ देखना चाहिए। अरोड़ा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार बढे हुए बिजली के रेटों को तुरंत वापिस ले व फिक्स चार्ज को भी तुंरत खत्म किया जाए।
पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार का लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नही रह गया है। प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। आए दिन हत्या, लूट जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं लेकिन सरकार इवेंट की सरकार बनकर रह गई है। सरकार जनता की समस्याओं को न समझकर सिर्फ इवेंट के नाम पर जनता के खून पसीने की कमाई को खर्च कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह आम जनता की समस्याओं को समझें।
पत्रकारों से बातचीत करते थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रो. निरुपमा भट्टी को सम्मानित करने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

Tue Jun 24 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रो. निरुपमा भट्टी को सम्मानित करने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 23 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 21 जून, 2025 को पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में मनाया गया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब […]

You May Like

Breaking News

advertisement