खाद्य माइकोलॉजी में प्रो. के.आर. अनेजा विश्व में आठवें स्थान पर

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

थानेसर, संजीव कुमारी 21 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वनस्पति विज्ञान तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के पूर्व संकाय सदस्य प्रो. के.आर. अनेजा ने नवीनतम एडी साइंटिफिक इंडेक्स रैंकिंग में खाद्य माइकोलॉजी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर आठवीं रैंक हासिल की है। उन्हें सभी विषयों के वैज्ञानिकों में विश्व के शीर्ष 5.5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला है तथा वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रथम रैंक वाले संकाय सदस्य बने हैं।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रो. अनेजा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके दशकों के समर्पण, शोध के प्रति प्रतिबद्धता और सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं माइकोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल हमारे वर्तमान संकाय सदस्यों और युवा शोधकर्ताओं को प्रेरित करती हैं, बल्कि वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपस्थिति को भी सुदृढ़ करती हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में सम्पत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Sat Aug 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में सम्पत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें सर्वप्रथम शासन द्वारा लागू की गयी सम्पत्ति कर वसूली हेतु एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) हेतु मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के […]

You May Like

advertisement