नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में सम्पत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में सम्पत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें सर्वप्रथम शासन द्वारा लागू की गयी सम्पत्ति कर वसूली हेतु एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) हेतु मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये, जिससे जनता को योजना का लाभ मिल सके। समीक्षा में समस्त जोनल अधिकारियों को उनके क्षेत्र में शतप्रतिशत बिल वितरण करने के निर्देश दिये, जिससे जनता को वर्तमान में चल रही छूट का लाभ मिल सके। विस्तृत समीक्षा में श्री विशाल जौहरी, कर समाहर्ता द्वारा बैठकों में प्रतिभाग न किये जाने तथा बिल वितरण एवं वसूली न्यूनतम होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। समीक्षा में यह भी पाया गया कि कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा आई0डी0 मिशमैच की गयी है, जिसकी जॉच हेतु मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं जोनल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। नामान्तरण के प्रकरण समयबद्ध रूप से निस्तारण किये जाये एवं प्राप्त आवेदनों पर प्रत्येक 15 दिवसों में विज्ञप्ति जारी की जाये, जिससे नामान्तरण प्रक्रिया मंे अनावश्यक विलम्ब न हो। नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिये गये कि ऑनलाईन नामान्तरण प्रक्रिया की ट्रेनिंग समस्त स्टाफ को दी जाये। समस्त जोनल अधिकारी अपने-अपने जोनल कार्यालय में कम से कम 02 दिवस बैठक कर कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करंेगे एवं जनसुनवाई भी करेंगे। जोनल कार्यालय पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण वहीं किया जायेगा, जिससे कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से नगर निगम मुख्य कार्यालय में न आना पड़े। ऐसे प्रकरण जिनमें जी0आई0एस0 सर्वे के उपरान्त बिल लगकर आ गया है, परन्तु शिकायतकर्ता के पास बिल की रसीदें उपलब्ध है ऐसे प्रकरण का निस्तारण तत्काल रूप से किया जाये, जिसकी साप्ताहिक समीक्षा जोनल अधिकारी अपने स्तर से करेंगे एवं समीक्षा बैठक का कार्यवृत्त नगर आयुक्त महोदय एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के कार्यालय में भी भेजेगें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्योर ऑर्गेनिक प्रा. लि. के निदेशक वरुण प्रताप सिंह ने दिया त्यागपत्र

Sat Aug 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, प्योर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वरुण प्रताप सिंह ने व्यक्तिगत कारणों और व्यस्तताओं के चलते अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।उन्होंने कंपनी प्रबंधन को भेजे अपने त्यागपत्र में सविनय निवेदन करते हुए कहा कि कुछ व्यक्तिगत कारणों और व्यस्तताओं […]

You May Like

advertisement